Gwalior Murder News: महिला की पत्‍थर से कुचलकर हत्‍या, दुष्‍कर्म की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Murder News: ग्‍वालियर. माधोगंज थाना क्षेत्र के तहत धान मिल रोड पर झाडि़यों के बीच में एक महिला का शव मिला। महिला को पत्थर से कुचलकर मारा गया है। साथ ही शव निर्वस्त्र हालत में था। साथ ही महिला का एक हाथ गायब है। घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज पुलिस सहित पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक माधौगंज थाना क्षेत्र के धान मिल रोड पर लोगों को एक शव दिखा। पास में देखा तो वह महिला का शव था। लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस को नजर आया कि शव निर्वस्त्र है और महिला का है। शरीर से एक हाथ भी गायब था। पुलिस को अशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। शव के आसपास पुलिस को खून से सने हुए पत्थर मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। साथ ही मृतका की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।  
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें