बलौदाबाजार में चोरी छिपे चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने छापा मार 15 जुआरिओं को पकड़ा, कैश के साथ बाइक जब्‍त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौंदाबाजार। Balodabazar News: छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार के गोलाझर के झेरिया बांध क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर 15 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरियों से 1 लाख 6 हजार 70 रुपये नकद के साथ 11 बाइक और 14 मोबाइल जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलाझर के झेरिया बांध क्षेत्र में जुआ चल रहा था। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर स्‍थानीय थाना की पुलिस ने टीम के साथ दबिश दी तो मौके से 15 जुआरी रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़े गए हैं।

गौरतलब है कि इलाके में जुएं और सट्टे के कई अड्डे संचालित होने की खबरें पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 15 आरोपितों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में परमानंद, राजादेवरी बद्रीप्रसाद टंडन, बिहारी लहरे, वीरेंद्र कुमार, सुखलाल लहरे, दिनेश कुमार, देवराज नाग, बृजलाल, निराकर, दयासागर, देव प्रसाद उर्फ गोलू, ग्वाल यादव, कुलेश कुमार, रामेश्वर पटेल, राकेश कुमार भारद्वाज शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें