Delhi: पुलिस ने साहिल को किया गिरफ्तार, नाबालिग पर किये थे चाकू से 20 से ज्यादा वार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi Minor Girl murder: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हत्या का आरोपी साहिल गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां उसने एक नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इस दिल दहला देनेवाली घटना को लेकर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने इस मामले की तह तक जाने के लिए एक तीन-सदस्यीय समिति का भी गठन किया है।

बॉयफ्रेंड ने किया मर्डर

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम 16 साल की नाबालिग लड़की साक्षी एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में 20 साल के साहिल ने उसका रास्ता रोका और उसपर चाकू से कई अधिक वार किये। उसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी लड़की को मारा। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त थे, लेकिन एक दिन पहले किसी बात पर उनकी लड़ाई हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फौरन उसकी तलाश शुरु कर दी और 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज

 

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस वक्त लड़की की हत्या एक गली में की गई थी, उस वक्त वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। वीडियो में साफ दिख रहा है कि साहिल ने लड़की पर 20 से ज्यादा वार किये और फिर पत्थर भी मारे। इस नृशंस हत्या ने पूरे देश के जनमानस को झकझोर दिया है। इससे पहले श्रद्धा मर्डर में भी ऐसी ही बेरहमी का मामला सामने आया था।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें