MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP News: बुरहानपुर, शाहपुर थाना क्षेत्र के खामनी गांव में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने दराती मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि खामनी निवासी किशना शराब पीने का आदी है। मंगलवार रात्रि में शराब पीकर घर पहुंचा था मां जीजाबाई से और शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर उसने दराती से मां जीजाबाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें