Accident In Sidhi: अनियंत्रित बल्कर ने स्कूटी सवार को मारी टक्‍कर, फिर जीप पर पलटी, सात की मौत, दो गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Accident In Sidhi: सीधी, खुशियां उस समय मातम में बदल गईं। जब बरात से लौट रही बोलेरो में बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। स्कूटी सवार सीधी से निवास जा रहा युवक दोनों वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। युवक बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता था। मशक्कत के बाद बाडी बोलेरो से निकाली जा सकी। बोलेरो में 8 लोग सवार थे, 6 की मौत हुई, जिसमें एक स्कूटी सवार शामिल है। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मड़वास चौकी अंतर्गत डोल शराब दुकान के समाने बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है।

राहत बचाव कार्य जारी रहा

पुलिस अधीक्षक डा. रवींद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना सुबह साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। डंंपर-ट्रक पहले एसयूवी से टकराया और बाद में उस पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य जारी रहा।

यह हैं मरने वाले

बोलेरो में सवार बराती राजाराम यादव पुत्र झरियारी यादव 56 वर्ष निवासी मारा पानी थाना जमोड़ी, सुखलाल पुत्र पियारे यादव 55 वर्ष, रोहित पुत्र राजकुमार यादव 15 वर्ष, शिब्बू उर्फ मंगल यादव पुत्र हीरालाल 10 वर्ष तीनों निवासी सरौंधा थाना जियावन जिला सिंगरौली, धर्मेंद्र पुत्र छोटेलाल यादव 19 वर्ष निवासी सजहर सिंगरौली की बल्कर में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राम कृष्ण 25 वर्ष निवासी शंकरपुर की बल्कर की ठोकर लगने से मौत हो गई है।

सीधी से नगरी की ओर जा रहा था बल्कर

बल्कर सीधी से नगरी की ओर जा रहा था। जीप में सवार लोग सीधी की ओर आ रहे थे। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

यह है गंभीर घायल

बोलेरो में सवार बुद्धसेन यादव पुत्र चंद्रभान यादव 46 वर्ष निवासी सरौंधा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तो वहीं बल्कर सवार क्लीनियर छोटे लाल पुत्र परदेशी 35 वर्ष निवासी तिवरिगवां चुरहट को भी चोट आई है। जिनका जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें