Bhilai Suicide: 14 साल की नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वारदात के समय सो रहा था छोटा भाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। Bhilai News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने बुधवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका कक्षा आठवीं की छात्रा थी। छात्रा ने आत्महत्या किस वजह से की, इसका कारण अज्ञात है। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घर पर नहीं थे माता-पिता

 

 

 

मृतक बालिका का नाम संतोषी पिता हलधर निर्मलकर बताया गया है। हलधर सुपेला आकाश गंगा में फर्नीचर दुकान में काम करता है। वहीं मृतका की मां झाड़ू-पोंछा का काम करती थी। निर्मलकर परिवार सुपेला स्थित नेहरू भवन के पीछे किराए के मकान में रहता है। परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर सभी ने एक साथ खाना खाया। उसके बाद बालिका के पिता व मां काम पर चले गए। घर पर मृत बालिका व उसका छोटा भाई थे। तकरीबन चार बजे छोटा भाई जब सोकर उठा तो उसने संतोषी को फांसी पर झूलते पाया। उसने फौरन इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। फांसी पर झूलती बालिका को उतारकर दोनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसिक रूप से थी बीमार

 

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोषी काफी अकेली रहती थी। वो मानसिक रूप से बीमार भी थी। उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को नहीं समझ आया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लव का एंगल भी नहीं आया है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए वो पूछताछ कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें