Bilaspur News: नीलामी के लिए तैयार हुए स्वास्थ्य विभाग के 42 कंडम गाड़िया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की कंडम 42 गाड़ियों को नीलाम करने एक बार फिर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। नीलामी प्रक्रिया के लिए सभी गाड़ियों को जांच कर तैयार कर लिया गया है। संभवत अगले सप्ताह गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। राज्य शासन से अधिकृत कंपनी मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड करेगी। नीलामी से मिलने वाली राशि सीधे शासन के खाते में चला जायेगा।

सरकंडा के नूतन चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग परिसर में लगभग 30 कंडम एम्बुलेंस वाहन खड़े हुए है। जिसमे संजीवनी एक्सप्रेस 108 और कुछ अन्य एम्बुलेंस शामिल है। इसी तरह जिला अस्पताल में 10 महतारी एक्सप्रेस 102 और दो कंडम एम्बुलेंस खड़े हुए है।

जिसे नीलाम करने के लिए बीच बीच में प्रक्रिया की जाती थी, लेकिन विभागीय दिक्कत की वजह से नीलामी की प्रक्रिया को पूरी नही किया जा सक रहा था, लेकिन अब इन कंडम गाड़ियों की नीलामी करने के निर्देश शासन स्तर पर मिल गया है।

 

 

 

 

इसके तहत नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन स्तर पर एक कंपनी बनाई गई है, अब वे ही इन गाड़ियों की नीलामी करेंगे और मिलनी वाली नीलामी राशि को सीधे शासन के खाते में डाल दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति में स्वास्थ्य विभाग कंडम गाड़ियों का प्राकलन तैयार कर रहा है, इसके बाद रिपोर्ट कम्पनी को दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी गाड़ियों को जल्द ही नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
सभी सरकारी विभाग की गाड़ियों को भी करेगा नीलाम

 

 

स्वास्थ्य विभाग ही अब मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी ही अन्य सरकारी विभाग के कंडम गाड़ियों की भी नीलामी करेगी। शासन ने इसके लिए कंपनी को अधिकृत किया है। आने वाले दिनों में अन्य विभाग की कंडम गाड़ियों की भी नीलामी होगी।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें