Kanker: एसपी आफिस के सामने घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांकेर। Kanker Crime News छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शहर के एमजी वार्ड में एसपी आफिस के सामने एक मकान में बुजुर्ग महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। मृत महिला के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का शव मकान में दो दिन से लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच घर की जांच कर शव का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जमीन पर काफी खून भी बह चुका है। पुलिस भतीजे के रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय एमजी वार्ड के सामने स्थित घर में बुजुर्ग महिला चंपा बाई 70 वर्ष अपने भतीजे के साथ रहती थी। महिला के पति स्व बुधराम की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतका चंपा बाई दूसरों के घर में साफ-सफाई का काम कर जीवन यापन करती थी। चंपा बाई का भतीजा 20 जून को अपने गांव जामगांव चला गया था। तब से महिला घर में अकेली थी। वहीं 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने महिला का शव लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े होने की सूचना दी

जगदलपुर से बुलाई गई फोरेंसिक टीम

 

गुरुवार को सुबह जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला के घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या हुई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट शशांक द्विवेदी ने बताया की महिला के कान के पास चोट के निशान मिले हैं और प्रारम्भिक जांच महिला की हत्या की ओर इशारा कर रही है।

कांकेर कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय साहू ने बताया कि एमजी वार्ड के मकान में महिला के शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जांच की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें