धार जिले के चौबारा गांव में खेत में बोवनी करने गए पति-पत्नी पर तेंदुए ने किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि बनसिंह ग्रेवाल ने बताया कि चौबारा निवासी कुंवर सिंह पिता पहाड़ सिंह शनिवार सुबह अपनी पत्नी मन्नीबाई और दो बैलों को लेकर खेत पर बोवनी करने गए थे। बोवनी प्रारंभ ही कर रहे थे कि जंगल के रास्ते एक तेंदुए ने उनकी पत्नी पर हमला करते हुए पंजा मारा। जिससे वह बैलों के पास जाकर गिर गई।

यह देख मन्नीबाई के पति ने लठ्ठ और पत्थर से चीते को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए ने उनके सिर पर हमला करने की कोशिश की, उससे बचने के लिए कुवर सिंह ने हाथ मारने की कोशिश की तो तेंदुए ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे हाथ से उस पर वार किया।

इस दौरान उसकी पत्नी के शोर मचाने पर नजदीक में बकरी चरा रहे लोग आ गए। उनको आते देख तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से उससे सरदारपुर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने कुंवर सिंह एवं उसकी पत्नी का उपचार किया, उपचार के बाद दोनों की स्थिति ठीक है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें