Bilaspur Crime News: अपार्टमेंट से एक ही रात में तीन बाइक ले गए चोर, एक को रास्ते में छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर, सरकंडा थाना क्षेत्र के जाब्स इन्क्लेव अटल आवास से चाेरों ने एक ही रात में तीन बाइक पार कर दी। चोरों ने एक बाइक को कुछ दूरी पर लाकर छोड़ दिया। वहीं, दो बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाल रही है। सरकंडा थाना क्षेत्र के जाब्स इन्क्लेव अटल आवास में रहने वाले संदीप यादव ने बताया कि वे अपार्टमेंट के दूसरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने अपनी बाइक नीचे में पार्क की थी। सुबह लोगों के शोरगुल से उनकी नींद खुली। जब वे नीचे आए तो पता चला कि चोरों ने तीन बाइक पार कर दी है। वहीं, उनकी बाइक के लाक को तोड़ दिया है। उन्होंने चोरी की जानकारी सरकंडा थाने में दी। कुछ ही देर बाद पता चला कि एक बाइक को चोरों ने राजकिशोर नगर चौक के पास छोड़ दी है। चोर दो बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गए थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर पता चला कि चोर दो बाइक में आए थे। इसके बाद वे चारों अलग-अलग बाइक से फरार हुए। उनका एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। पीड़ितों ने इसकी जानकारी सरकंडा थाने में दी है। इस पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाल रही है।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें