Bhopal Crime News: घर में घुसकर नवविवाहिता से युवक ने किया दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल, कटारा हिल्स इलाके में स्‍थित पार्थ सिटी कालोनी के पास एक फार्म हाउस में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को अकेला पाकर यह वारदात की। बाद में आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी भान सिंह ने बताया कि डिंडौरी से महिला अपने पति के साथ भोपाल आई थी। कुछ माह पहले ही उन दोनों की शादी हुई है। उसका पति निजी काम करता है। पार्थ सिटी कालोनी के एक खाली भूखंड पर दो कमरों में महिला अपने पति के साथ रह रही थी। शनिवार को महिला का पति घर से अपने काम के लिए निकल गया था। घर पर उसकी नवविवाहिता पत्नी अकेली थी। उसी दौरान कबाड़ बीनने का काम करने वाला सुनील नामक एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को घर में अकेला पाकर आरोपित की नीयत खराब हो गई और उसने महिला के साथ जबरन दुष्‍कर्म किया, साथ ही धमकी भी दी कि इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। बाद में जब महिला का पति घर लौटा तो उसने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। बाद में महिला ने अपने पति के साथ जाकर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपित की कटारा हिल्‍स से गांधीनगर तक तलाश आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कटारा हिल्स थाने की दो पुलिस टीमें लगी हुई है। एक टीम कटारा हिल्स के इलाके में उसकी तलाश कर रही है। जबकि दूसरी टीम गांधीनगर में उसके होने की आशंका में तलाश में लगी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना प्रभारी को आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें