महाकाल सवारी के दौरान थूंकने वालों के मकान तोड़ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन Ujjain News। सावन के दूसरे सोमवार को निकली महाकाल की सवारी के छत पर खड़े होकर भक्तों पर थूंकने वाले आरोपितों के घर तोड़ने प्रशासन का अमला बुधवार सुबह पहुंचा। ढोल-नगाड़ों साथ प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। कार्रवाई से पहले बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया। उधर क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

एक युवक और दो नाबालिगों द्वारा भक्तों के ऊपर थूंकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को अदालत में पेश कर जेल भेजने का आदेश दिया गया है वहीं नाबालिगों को बाल संरक्षणगृह भेजा है। इनके मकानों के अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें