Singrauli News : रात को सांप ने मां-बेटे को काटा, झाड़फूंक के लिए भटकते रहे, सुबह दम तोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Singrauli News : सिंगरौली, सर्प के काटने से मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना सिंगरौली जिले के गोरवी चौकी के बिरकुनिया टोला बौधाखाड़ी गांव की है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। विनय शुक्ला चौकी प्रभारी गोरवी ने बताया कि सर्प काटने से मां बेटे की मौत हुई है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

बेटे की रोने की आवाज आई, मां ने उसे दूध पिलाया

किस्मतिया बैगा पत्नी रामनरेश बैगा 30 वर्ष निवासी बिरकुनिया रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे खाना बनाया। पति रामनरेश सहित घर के अन्य सदस्यों को भोजन दिया। करीब 9 रात खुद खाना खाया और बेटे अरविंद 5 वर्ष को खाना दिया। दोनों साथ मैं सोने के लिए चले गए। मंगलवार की रात करीब 3 बजे बेटे की रोने की आवाज आई, मां ने उसे दूध पिलाया।

कुछ समय बाद अरविंद की तबीयत खराब होने लगी

कुछ समय बाद अरविंद की तबीयत खराब होने लगी। पिता रामनरेश घर के अंदर जाकर देखा तो काला सर्प बैठा हुआ था जिसे मार दिया। आनन-फानन में झाड़-फूंक करने के लिए लोगों को ढूंढने निकल गया। करीब 5 बजे सुबह घर वापस लौटा मां- बेटे की मौत हो चुकी थी। एक घंटे बाद ही किस्मतिया की भी मौत हो गई।  
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें