मप्र में चुनाव से पहले तीन माह के लिए सात विभागों को 9,453 करोड़ रुपये का बजट जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव से पहले सात विभागों को विकास कार्य के लिए तीन माह का नौ हजार 453 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है।

यह बजट जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में खर्च किया जाएगा। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को बजट जारी का इसका व्यय निर्धारण किया गया है।

विभागों को इन तीन माह में विकास कार्यों के लिए यह बजट दिया गया है। सर्वाधिक 2700 करोड़ रुपये का बजट लाेक निर्माण विभाग को दिया गया है। यह व्यय निर्माण कार्य सहित आयोजनों में उपयोग किया जाएगा। वहीं जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास को क्रमश: 1650 और 2400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

 

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के विकास कार्यों पर 900 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
इन विभागों को बजट जारी, विकास कार्यों पर होगा व्यय

 

 

विभाग — जुलाई– अगस्त– सितंबर– कुल

 

 

लोक निर्माण — 900– 900– 900– 2700

 

 

जल संसाधन — 550– 550– 550– 1650

 

 

नर्मदा घाटी विकास– 800–800– 800– 2400

 

 

नगरीय विकास एवं आवास– 300–300– 300– 900
पंचायत एवं ग्रामीण विकास– 330– 225– 330– 885

 

 

जनजातीय कार्य– 193– 193– 193– 579

 

 

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन — 110– 110– 119– 339
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें