Bijapur: पोटेनार के जंगल में पुलिस-नक्सलियो में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली, सर्चिंग अभियान जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजापुर। Bijapur News छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज शनिवार तड़के सुबह पोटेनार के जंगल- पहाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ग्राम पोटेनार एवं केशामुंडी के जंगल-पहाड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10-15 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर जांगला से संयुक्त दल रवाना हुआ था। पुलिस पार्टी में डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं सीआरपीएफ 222 के जवान शामिल रहे। जंगल में पुलिस पार्टी को देख माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई। जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई से नक्सली भागने में सफल हुए। सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। ये जिले के जांगला थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। इस घटना की एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पुष्टि की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें