Gwalior Crime News: ग्वालियर, कॉलेज संचालक प्रशांत परमार के बेटे अभय परमार के हत्याकांड के आरोपी नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर करन वर्मा और उसके 2 साथी गौरव और भानु ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर गुरुवार यानी आज सुनवाई होगी। बता दें की सभी आरोपितों ने मिलकर मृतक अभय परमार को अपनी गाड़ी में बिठाकर शहर से बाहर ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया था।









