Raipur News: जली कार में रिटायर्ड हवालदार के बेटे की मिली लाश, आग लगने का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। खबरोंं के अनुसार माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में पहचान हुई है, जो शद्दानी दरबार इलाके का बताया जा रहा है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्‍या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि देवपुरी में ट्रांसपोर्ट की दुकान है। वहां से रात तकरीबन 11 से 11:30 बजे निकले थे। इसके बाद धनेली ब्रिज के नीचे जली हुई कार में लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले हादसा हुआ है। इसके बाद कार में आग लग गई। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें