Gwalior Crime News: बंदूक साफ करते समय चली गोली, गार्डन संचालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gwalior Crime News: ग्वालियर, थाटीपुर इलाके में एक गार्डन संचालक की गोली लगने से मौत हो गई। वह शनिवार सुबह बंदूक साफ कर रहे थे, तभी गोली चल गई। इसके चलते उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलवाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की है। थाटीपुर स्थित दर्पण कालोनी में एमआइजी में रहने वाले अभिषेक सक्सैना अपने घर पर थे। वह गार्डन संचालक हैं। उनके पास लाइसेंसी बंदूक भी थी। शनिवार सुबह वह घर पर थे, तभी अलमारी से बंदूक निकाली। इसके बाद वह बंदूक की सफाई करने लगे। तभी अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही गोली चली तो उनके स्वजन आवाज सुनकर दौड़े। वह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े हुए थे। यह देखकर स्वजनों की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाटीपुर थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। पुलिस कर रही है जांच हालांकि मामला प्रथम द्ष्टया दुर्घटना मानी जा रही है, बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहीं गोली चलने के पीछे और कोई बात तो नहीं है। क्योंकि आमतौर पर कोई भी व्यक्ति अपने घर में हथियार रखता है तो उसे अपने हथियार के बारे में पता रहता है कि वह लोड है या अनलोड। इसलिए पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें