मांड नदी में एक महिला व दो बच्चों की मिली लाश, आसपास के इलाके में फैली सनसनी, महिला व बच्चों की शिनाख्त के लिये बनाई गई टीमें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मांड नदी में आज दोपहर करीब 12 बजे एक महिला व उसके दो बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भूपदेवपुर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों की लाश को गोताखोरों के सहयोग से निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब लगभग 35 से 40 साल है और उसके बच्चों की उम्र भी करीब 6 से 7 साल एवं 4 से 5 साल बताई जा रही है। घटना के मामले में पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह लग रहा है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। भूपदेवपुर थाना प्रभारी व उसकी टीम ने महिला व दोनों बच्चों की शिनाख्त के लिये आसपास के इलाकों के लोगों से पूछताछ कर रही है।
खरसिया क्षेत्र के ग्राम रक्शापाली से लगे इलाके में मांड नदी पर तीन लाश को स्थानीय ग्रामीण ने पहले देखा था उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। महिला कौन है और उसके दोनों बच्चों के साथ उसने छलांग लगाई या इसके पीछे और कोई कहानी है। इस पूरी कहानी को सुलझाने के लिये भूपदेवपुर पुलिस ने आसपास मिले साक्ष्यों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। बहरहाल के सामने पहली चुनौती महिला व उसके दोनों बच्चों की पहचान की है।

भूपदेवपुर क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल उफनती हुई मांड नदी में रक्सापाली के समीप एक महिला और दो बच्चों की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि महिला कौन है क्यों उसने बच्चों के साथ जलसमाधि ली। इन सब मामलों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। बहरहाल पुलिस नदी से लाश निकालने गोताखोरो की मदद ले रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें