रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ का दौरा लगातार हो रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ आएंगे।
खबरों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरै पर आएंगे। एआइसीसी अध्यक्ष खरगे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला आएंगे। बतादें कि खरगे का 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले खरगे 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा आए थे। खरगे यहां कांग्रेस सरकार के भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ के मतदाता हर चुनाव में दलबदलुओं को नकारते हैं, इन नेताओं ने बदली थी पार्टी









