FB Honeytrap Fraud: फेसबुक पर दोस्ती कर ट्रांसपोर्टर से लूटे 12 लाख, युवती ने विदेशों में भी बनाया लोगों को शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। 32 साल का राहुल ऑफिस से लौटने के बाद रात में फेसबुक पर दोस्तों से बातें कर रहा था। तभी दोस्ती का प्रस्ताव लेकर एक अनजान खूबसूरत चेहरा उसके सामने आया। राहुल ने बिना सोचे-समझे हामी भर दी। कुछ ही दिनों में मीठी-मीठी बातें प्यार में बदलने लगीं। इस बीच युवती ने राहुल के मन में जल्द अमीर बनने के सपने जगाए और उसे रईस बनने के रास्ते दिखाने लगी।

राहुल ने भरोसा कर निवेश शुरू कर दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत ऐसी हो गई कि घर बिकने तक की नौबत आ गई। पुलिस शिकायत में खुलासा हुआ कि शातिर युवती ने कई फर्जी फेसबुक आइडी बनाई थीं और राहुल जैसे कई शिकार उसके झांसे में फंस चुके थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें