नरसिंहपुर जिले में टूटे पुल से रात के अंधेरे में बाइक निकाल रहे तीन युवकों की नीचे गिरने से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक से 25 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर शुक्रवार रात पुल से गिरने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक सागर जिले के रहली थाने के छिरारी गांव के रहने वाले थे। जो एक शादी समारोह में जा रहे थे, लेकिन बीच में यह हादसा हो गया। घटना पर पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने भी दुख जताया है।

युवकों के साथ पीछे चल रहे परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी तेंदूखेड़ा पुलिस को दी। सागर मार्ग पर ब्यारमा नदी है, इस नदी का पुल पिछले साल 30 जुलाई को आई बाढ़ में बह गया था। इसके बाद आवागमन पूरी तरह बंद चल रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें