भोपाल में दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरे 3 साल के मासूम ने 6 दिन के संघर्ष के बाद तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। बागसेवनिया क्षेत्र के अमराई परिसर में पहली मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां छह दिन तक चले उपचार के बाद शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

बागसेवनिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसआइ हेमराज कुमरे के अनुसार 30 वर्षीय प्रवेश पंथ अपने परिवार के साथ अमराई परिसर में किराए के मकान में रहते हैं। परिवार पहली मंजिल पर रहता है।

खेलते समय बालकनी से गिरा मासूम

जानकारी के मुताबिक एक मार्च को प्रवेश पंथ का तीन साल का बेटा जयेश बालकनी में खेल रहा था, जबकि परिजन कमरे के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक वह बालकनी से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।