IND Vs NZ Final: टीम इंडिया को इन गलतियों से बचना होगा, गेमचेंजर हैं न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का (T20 World Cup 2026 final) फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand final) के बीच खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम के पास लगातार दूसरा टी20 खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। हालांकि, फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) की टीम को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है।

विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

विश्व कप इतिहास में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 0-3 का रहा है। ऐसे में ‘कीवी जिंक्स’ को तोड़ना भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। टीम इंडिया को फाइनल में पिछली गलतियों से सीख लेकर संयम और रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

भारत को इन तीन गलतियों से बचना होगा

1. बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से बचना

न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मैचों में भारतीय टीम प्रबंधन कई बार दबाव में आकर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करता रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय रही है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्थिर बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा बनाए रखना होगा। अंतिम समय में बदलाव से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है।

2. स्पिन के जाल में फंसने से बचना

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज भारत के खिलाफ हमेशा प्रभावी रहे हैं। 2016 में नागपुर में खेले गए मैच में मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने भारतीय बल्लेबाजी को मुश्किल में डाल दिया था। कीवी स्पिनर रन गति रोककर दबाव बनाते हैं, जिससे बल्लेबाज गलत शॉट खेलने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेशन पर ध्यान देना होगा।

3. ओवर कॉन्फिडेंस से बचना

19 नवंबर 2023 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही थी। इसलिए इस बार टीम इंडिया को किसी भी तरह के अति-आत्मविश्वास से बचते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सावधानी से खेलना होगा।

न्यूजीलैंड के इन पांच खिलाड़ियों से सावधान

1- फिन एलन

सलामी बल्लेबाज फिन एलन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

2- टिम सीफर्ट

विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

3- मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं। सुपर-8 चरण में उन्होंने श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ उपयोगी पारियां खेली थीं।

4- लॉकी फर्ग्युसन

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। खासकर छोटी गेंदों से वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

5- डेरिल मिचेल

मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वे जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी प्रभावी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।

सांकरा निको। चरोदा के आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में अकोली के दीवान दंपती के खाते से आठ लाख, सत्तर हजार रुपये गायब होने की शिकायत आई थी।