स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अतिरिक्त नए वार्ड का शुभारंभ ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासनकाल में नागरिकों की सुविधा में लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवम् रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार को लेकर लगातार दिशा निर्देश मिलता रहता हैं इसी परिपालन में स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में अधिष्ठाता डॉ.संतोष कु‌मार द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अतिरिक्त नए वार्ड (20बेड)का विस्तार कर 30 मार्च 2026 शुभारंभ किया गया है। जिससे भर्ती गर्भवती महिलाओं को काफी सुविधा होगीI

 

अधिष्ठाता डॉ.संतोष कु‌मार ने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को अतिरिक्त वार्ड (20बेड)का नया वार्ड दिया गया है मेडिकल कॉलेज में सुविधा के विस्तार के साथ साथ ही मरीज की संख्या भी दिनों दिन बढ़ रही हैं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग मेंकभी कभी अत्यधिक संख्या में मरीज आ जाते थे मरीजो की संख्या को देखते हुए तत्कालीन व्यवस्था के अनुरूप एक 20 बिस्तर वार्ड की व्यवस्था की गई ।उम्मीद है कि ये स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अतिरिक्त मरीजों की भीड़ को कम करने में मदद करेगा ।

 

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. टी.के. साहू ने बताया कि हमारे यहाँ टोटल 60 बिस्तर का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का वार्ड था कभी कभी मरीजों की संख्या 90 से 100 के आसपास हो जाती थी बहुत दिनों से हमे एक अतिरिक्त वार्ड की आवश्यकता थी जिस के लिए हम डीन सर से अनुरोध किये थे उन्होंने आज 20 बिस्तर का एक नया वार्ड दिया है जिससे मरीजों को काफ़ी सुविधा मिलेगी, और ओवर लोड से निजात मिलेगी ।

 

इस मौके पर डॉ सविता अहिरवाल, डॉ. टी के साहू, डॉ राघवेन्द्र महिलांगे, डॉ नरेश पटेल के अलावा विभाग के सभी चिकित्सक एवम नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें