देश के औद्योगिक विकास में बाबूजी ओपी जिंदल का योगदान महत्वपूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल बाबूजी की 21वीं पुण्य तिथि के अवसर पर जेपीएल तमनार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयेाजन किया गया। एडमिन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्लांट के ईडी एवं एचओपी जी वेंकट रेड्डी ने बाबूजी को याद करते हुए कहा कि ओपी जिंदल बाबूजी का जीवन सेवा, समर्पण और प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपने अथक परिश्रम, और दृढ़ संकल्प से जिंदल समूह को नई उचाइयों तक पहुंचाया और देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्लांट के ईडी श्री रेड्डी ने कहा कि वे केवल एक उद्योगपति ही नहीे, बल्कि एक दूरदर्शी नेता, समाजसेवी और जन जन के प्रेरणा स्त्रोत थे तथा हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।बाबूजी ने अपने सामाजिक सरोकार के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। बाबूजी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सफलता केवल स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के कल्याण के लिए भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबूजी की पुण्यतिथि पर संकल्प लें कि अपने जीवन में ईमानदारी, मेहनत, और सेवा की भावना को अपनाएं और संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास में अपना योदान देंगे। जीएम एचआर एंड ईएस आरपी पांडेय ने बाबूजी के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए कहा कि रिटायरमेंट की उम्र में बाबूजी ने नई सृश्टि रचने का काम किया उनकी वजह से आज जिंदल ग्रुप इस स्थान पर पहुंचा है।एवीपी आईटी वीरेंद्र शर्मा ने प्लांट के स्थापना के कार्यकाल को याद किया। सुरक्षा विभाग से तारकेश्वर राय में भी बाबूजी के साथ बिताए पलों का अनुभव साझा किया। इस अवसर पर जेपीएल तमनार के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

बााबूजी जैसे लोग बिरले होते हैं: प्रकाश

ओपी जिंदल बाबूजी की 21वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सीपीपी माइंस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माइंस के प्रेसीडेंट एवं सीईओ श्री प्रकाश जी ने कहा कि बाबूजी जैसे लोग बिरले ही होते हैं, उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रयास के बल पर मैन आॅफ द स्अील की उपाधि प्राप्त की। बाबूजी असाधरण प्रतिभा के धनी थे, जो न केवल औद्योगिकरण बल्कि समाजिक विकास व देष के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे। बाबूजी ने जो उद्योग स्थापित किया उससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है। मांइस के वाइस प्रेसिडेंट राजेश दुबे, गोविंद कुमार वीपी गारेपालमा 4/2 एवं 3 माइंस, विजय जैन एवीपी गारेपेलमा 4/1 माइंस, एचएम पांडेय ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित किया।

म्ंदिर में हुआ हवन पूजन

स्वः ओपी जिंदल की 21 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सावित्री नगर टाउनशिप के बालाजी मंदिर में सुबह से हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

ओपीजे फोर्टिस अस्पताल में हुआ रक्तदान

इस अवसर पर सावित्री नगर में संचालित ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में सुबह 10ः30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्लांट के अधिकारी, कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस दौरान 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आश्रम में कराया गया भोजन

बाबूजी की स्मृति में अंध मूक बधिर आश्रम बड़गांव और अमलीडीह के अंध, मूक, बधिर आश्रम में रहने वालों को भोजन कराया गया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।

सीएसआर द्वारा दिया गया वाद्य यंत्र

ओपी जिंदल बाबूजी की पुण्य तिथि के अवसर पर सीएसआर द्वारा गेट नंबर 1 के पास सीएसआर के प्रमुख ़ऋषिकेश शर्मा, मैनेजर सीएसआर शीतल पटेल द्वारा क्षेत्र के राधारानी कीर्तन मंडली बासनपाली, राधेष्याम कीर्तन मंडली कसडोल, रामायण मंडली कठरापाली, राधाकृष्ण किर्तन मंडली पड़ीगांव, किर्तन मंडली डोकरामुड़ा और हनुमान मंदिर इंदिरानगर की मंडली को वाद्य यंत्र का वितरण किया गया। सीएसआर आॅफिस माइंस में क्षेत्र के लगभग 50 किसानों को सब्जी कृशि बीज तथा कृषि से संबंधित उपकरण का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में विजय जैन सहायक उपाध्यक्ष गारेपेलमा 4/1 माइंस तथा राजेश रावत सहायक महाप्रबंधक सीएसआर जेपीएल तमनार उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें