ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में लगी आग, बिलासपुर महामाया पार्क में 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर: मंगला स्थित महामाया पार्क में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की रात पार्क के मुख्य द्वार के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में आ लग गई। आग इतनी तेजी से फैलती गई कि देखते ही देखते पूरा केबल जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में आने से कट आउट बाक्स, ग्रीफ भी जल गया। उपभोक्ताओं ने घटना की जानकारी दी। लेकिन, केबल जलने के कारण रात में सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बुधवार की दोपहर तीन बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ, तब जाकर आपूर्ति शुरू हुई और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

ट्रांसफार्मर के नीचे केबल का मकड़जाल बना हुआ है। यह समस्या किसी एक जगह के ट्रांसफार्मर की नहीं है बल्कि हर जगह यही स्थिति है। इसे बिजली कंपनी कभी व्यवस्थित नहीं करती और मानिटरिंग होती है, जबकि उपभोक्ता इसे लेकर अक्सर शिकायत करते हैं। यही अव्यवस्था पर सप्लाई में बाधा डाल रही है। महामाया पार्क के सामने भी यही हुआ। जरा सी चिंगारी उठी और एक केबल को चपेट में ली। इसके बाद यह बड़ा रूप ले लिया। हालांकि जब आग भड़कने लगी, तब कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी को सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन, हमेशा की तरह उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। इधर आग भभकती गई।

आग के साथ कट आउट बाक्स में ब्लास्ट भी होने लगे। जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण पार्क के घरों में अंधेरा हो गया। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की नींद उड़ गई। गर्मी व उमस से परेशान इस प्रयास में जुटे रहे कि किसी तरह सुधार हो जाए और सप्लाई सुचारू हो सके। लेकिन, ऐसा इसलिए संभव नहीं हुआ क्योंकि केबल जलकर खाक हो गए थे। नए केबल का स्टाक सुधार दल के पास नहीं था। बुधवार को सुबह स्टोर से नया केबल लाया गया और इसके बाद नए केबल जोड़ने के अलावा अन्य मरम्मत कार्य प्रारंभ हुआ। दोपहर तीन बजे काम पूरा हुआ। महामाया पार्क में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।

कालोनीवासियों ने गिनाईं बिजली कंपनी की लापरवाही

महामाया पार्क निवासियों ने बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही गिनाईं। उन्होंने कहा करीब एक महीने से बिजली संकट गहरा गया है। इलेक्ट्रिक उपकरण है, इसलिए तकनीकी खराबी आना सामान्य है। लेकिन, खराबी ठीक करने की जिम्मेदारी तो कंपनी की ही है। जिसमें वह फेल है। सबसे परेशानी की वजह कंपनी के अधिकारियों की गैरजिम्मेदराना व्यवहार है। एई व जेई कभी भी उपभोक्ताओं का काल रिसीव नहीं करते। फ्यूज काल सेंटर के कर्मचारी तो इतने बेलगाम है कि वह उपभोक्ताओं की सुनते ही नहीं है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें