अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति की बैठक में ओपी चौधरी ने किया अघरिया बंधु पत्रिका का विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति की त्रैमासिक बैठक 20 मई बुधवार को अघरिया सदन रायगढ़ में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरूआत अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल और उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समाज के ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से हुआ। तत्पश्चात मंचस्थ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रवीण्य सूची में 99% के साथ प्रथम आने वाली कु.संध्या नायक निवासी ग्राम माधोपाली सराईपाली का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

भुवन पटेल केन्द्रीय संयुक्त सचिव द्वारा सक्ती में आयोजित पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर अनुमोदन हेतु कार्यवाही का संक्षेप में विवरण प्रस्तुत किया गया ।

मनोनीत कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल द्वारा आज तक के आय – व्यय का विवरण दिया गया। इसके बाद क्षेत्रीय इकाईयों द्वारा अपने क्षेत्रीय सम्मेलन की स्थिति और अपने आय – व्यय का विवरण केंद्र को प्रदान करने पर चर्चा की गई। जिसमें उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्षों द्वारा क्रमशः अपने अपने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में समाज के यूथ आइकॉन रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी का भी आगमन हुआ। ओ पी चौधरी द्वारा समाज की त्रैमासिक पत्रिका *अघरिया बंधु* का श्रीमती उषा पटेल जी और मुख्य संपादक श्री देवानंद पटेल जी के साथ सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया। ओ पी चौधरी जी प्रतिभावान छात्रा कु. संध्या नायक का अखिल भारतीय अघरिया समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। साथ ही संध्या नायक और उनके भाई को 25 – 25 हजार की सहयोग राशि देने की बात कही। आपने अपने उद्बोधन में समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने अपने उद्बोधन में प्रेरक वक्तव्य से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। श्रीमती उषा पटेल ने पैता धाम के निर्माण के बारे में कहा कि अभी एक गाड़ी मकराना के संगमरमर पत्थर का आगमन हो चुका है और मई अंत तक दो गाड़ी आने की संभावना है। आपने श्री कृष्ण मंदिर निर्माण प्रारंभ होने के बाद ही सामाजिक बंधुओं से सहयोग राशि लेने की बात कही। समाज के युवाओं को सभी क्षेत्रों में आगे आने का अनुरोध करते हुए उन्होंने आज की ज्वलंत समस्या हमारे समाज के युवाओं के विवाह के लिए लड़की मिलने की समस्या के बारे में बात की और इसका समाधान किस तरह से किया जाएगा इस पर आगे कार्य करने पर जोर दिया।

पैता धाम निर्माण हेतु एक कमेटी बनाने की बात भी उषा पटेल ने कही। आपने सभी क्षेत्रों से एक दो सदस्यों का नाम देने को कहा । आपने सभी क्षेत्रों को अपने क्षेत्र के प्रतिभाओं को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का अनुरोध किया। आपने अघरिया सदन रायगढ़ को सर्व सुविधा युक्त बनाने पर जोर दिया। आपने केंद्रीय इकाई और क्षेत्रीय इकाइयों को आपसी तालमेल बैठाने पर जोर दिया। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के संगठन की बैठक पर आपने ओडिशा तरफ के तरफ से गतिरोध समाप्त होने पर आगे बढ़ने की बात कही।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी से वरिष्ठ मार्गदर्शक उमाशंकर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमशिला नायक, महिला संयोजिका श्रीमती तारेश्वरी नायक, सह संयोजिका शशिकला पटेल , युवा संयोजक विजय विकी पटेल, महासचिव त्रय कामता पटेल, तेजराम नायक और बिहारीलाल पटेल, मनोनित कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, सचिव भोजराम पटेल, सह सचिव गण घनश्याम सिंह पटेल और लोकनाथ पटेल, संयुक्त सचिव भुवन पटेल, मीडिया प्रभारीगण सर्वश्री विजय पटेल, दुलेंद्र पटेल और झषा‌ंक नायक, संगठन सचिव चतुर्भुज पटेल, पर्यावरण सचिव गोपाल पटेल, नरेन्द्र पटेल युवा सह संयोजक जीवन पटेल अरविंद पटेल राजकुमार पटेल चतुर्भुज पटेल नगर अध्यक्ष रामअवतार पटेल महिला अध्यक्ष नमिता पटेल मीना पटेल सहित विभिन्न पदाधिकारी गण और क्षेत्रीय अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। बैठक का कुशल संचालन केन्द्रीय सचिव भोजराम पटेल द्वारा किया गया। बैठक के उपरांत दोपहर के सामूहिक भोज के साथ ही बैठक संपन्न हुई । उक्त जानकारी समाज कें प्रचार सचिव विजय पटेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें