सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रायपुर में एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क पर गिरे पैसे उठाने के लिए अपनी गाड़ी रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।

इसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंची। घटना के समय एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज पर लंबे समय से लाइट बंद रहने के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। हादसे के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित भी रहा।

सड़क पर गिरे पैसे उठाने रुका था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए। वह अपनी गाड़ी रोककर पैसे उठाने लगा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा।

घटना के समय देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर स्ट्रीट लाइट बंद थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रिज के कई हिस्सों में लंबे समय से रोशनी की व्यवस्था खराब है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सामने खड़े व्यक्ति या वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें