स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रायगढ़ नगर में हुआ भव्य प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ :- सेवा भारती समिति, रायगढ़ इकाई के तत्वाधान में

गुरुवार को केलो विहार कॉलोनी में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत भव्य प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख तुलसीदास मानिकपुरी जी एवं सह विभाग कार्यवाह वीरेंद्र डहरी जी के कर कमरों द्वारा पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। तुलसीदास मानिकपुरी जी ने कहा

“स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं और युवतियों के लिए एक नया अवसर है। हमें उम्मीद है कि यह केंद्र उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।”

“सेवा भारती समिति का यह प्रयास समाज के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

वीरेंद्र डहरी जी के कहा

“यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगा। हमें गर्व है कि सेवा भारती समिति इस तरह के कार्य में जुटी हुई है।”

“स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज के विकास में योगदान करेगा। इस प्रशिक्षण केंद्र में मेहंदी प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण जैसे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिनके लिए प्रशिक्षित शिक्षक होंगे। सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य कार्य महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर सुजाता साहू, सोहिता बाजपाई, अमृता सावड़िया, पवन चौहान, हितेषु राठौर, रवि सिंह, कृष्णकांत साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सेवा भारती समिति का उद्देश्य महिलाओं युवक एवं युवतियों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें