भीषण गर्मी में हाथियों की तालाब में मस्ती, प्यास बुझाने पहुंचे झुंड का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जंगल में पानी की कमी से जूझ रहे हाथियों का एक दिलचस्प नजारा सामने आया है। एडु जंगल के पास स्थित तालाब में हाथियों का दल पहुंचा, जहां उन्होंने जमकर पानी में मस्ती की और अपनी प्यास भी बुझाई।

तालाब में हाथियों के झुंड को पानी में खेलते देख आसपास के ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़े हाथियों के साथ छोटे शावक भी नजर आ रहे हैं, जो पानी में उछल-कूद करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक लगातार बढ़ रही गर्मी और रिकॉर्ड तापमान के कारण जंगलों में जलस्रोत सूखने लगे हैं। ऐसे में हाथियों के दल पानी की तलाश में आबादी के करीब स्थित तालाबों और जलाशयों तक पहुंच रहे हैं।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

फिलहाल हाथियों की तालाब में मस्ती का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल media पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें