महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। बीसीसीआई के द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा घोषित अंडर 15 महिला क्रिकेट में रायगढ़ की पक्षालिका टोप्पो एवं अंडर 19 महिला क्रिकेट में साईत्रिशा प्रधान का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों अंडर 15 व अंडर 19 महिला क्रिकेट के मैच हुए थे। जिसमें पक्षालिका टोप्पो व साईत्रिशा प्रधान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बल्लेबाजी कौशल को दिखाया था। एक ओर पक्षालिका ने शानदार शतक बनाया वहीं दूसरी ओर साईत्रिशा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर इनका चयन अंडर 15 व अंडर 19 महिला राज्य टीम के लिए संभावित खिलाडिय़ों में किया गया है। अब ये सत्र 2026-27 में महिला क्रिकेट की छत्तीसगढ़ टीम से सहभागिता करेंगी। दोनों के चयन पर इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें