श्रमिकों ने मनाया लाड़ले विधायक का जन्मदिन’ — श्रमिक चौक में केक काटकर दी बधाई, ओपी चौधरी के विकास कार्यों को सराहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रायगढ़, 02 जून 2026:* छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का जन्मदिन शहर के श्रमिक चौक में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में जुटे महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया और स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

 

*‘श्रमिकों में दिखा विशेष उत्साह’*

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में गजब का उत्साह देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व, विकास कार्यों और श्रमिक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की. श्रमिकों ने कहा, रायगढ़ के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. ओपी चौधरी ने श्रमिकों की आवाज को हमेशा प्राथमिकता दी है.”*

 

*‘मिठाई बांटकर जताई खुशी’*

जन्मदिन समारोह में श्रमिकों ने केक काटने के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और वित्त मंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं दीं.

 

*‘जनता और जनप्रतिनिधि का अटूट रिश्ता’*

श्रमिक चौक में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और जनप्रतिनिधि के प्रति जनता के स्नेह को भी प्रदर्शित किया. पूरा माहौल उत्सवमय रहा और श्रमिकों ने सामूहिक रूप से वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन को यादगार बनाने में योगदान दिया.

 

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश की खुशहाली, रायगढ़ के निरंतर विकास और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें