बम्हनीडीह की जनता ने कहा – भ्रष्टाचार नहीं, विष्णु का सुशासन चाहिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ :- बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश डडसेना जी को 60% से अधिक वोट मिले और भाजपा के 11 पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया। इस प्रचंड जीत पर रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बम्हनीडीह की देवतुल्य जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा “यह जीत ट्रिपल इंजन सरकार पर जनता की मुहर है. केंद्र में मोदी जी, राज्य में विष्णु देव जी और अब नगर पंचायत में भाजपा — विकास की रफ्तार तीन गुना होगी। श्री चौधरी ने सघन प्रचार और सुशासन को जीत का आधार बताते हुए कहा बम्हनीडीह में गली-गली सघन जनसंपर्क किया गया। महतारी वंदन, कृषक उन्नति योजना, आवास और नल-जल योजना को घर-घर पहुंचाया। जनता ने कांग्रेस के 5 साल के ‘घोटाला तिहार’ को नकार कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन पर भरोसा जताया. ओपी चौधरी ने कहा, _“60% वोट और 11 पार्षद — यह आंकड़ा नहीं, जनता का आशीर्वाद है. बम्हनीडीह ने साफ कह दिया कि उसे भ्रष्टाचार नहीं, विष्णु का सुशासन चाहिए. अब यहां नाली, सड़क, पानी, बिजली और रोजगार के काम ट्रिपल इंजन की स्पीड से होंगे। मीडिया के सामने ही ओपी ने जय भाजपा, तय भाजपा का नारा लगाते हुए कहा बम्हनीडीह की इस जीत ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ अब ‘विकास तिहार’ के साथ है. जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को ठुकरा कर भाजपा के विकास मॉडल को चुना है।यह जीत जनता के विश्वास, विकास और भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें