लोक कला के संवाहक पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2025 मिलने पर प्रदेश का गौरव बढ़ा :- ओपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ की माटी, लोक कला और लोक संगीत को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय जी को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार* से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा अनूप रंजन पांडेय जी ने दशकों तक पंथी, सुआ, राऊत नाचा, करमा जैसी छत्तीसगढ़ की लोक विधाओं को मंच से लेकर विश्व मंच तक पहुंचाया है। उनकी साधना और समर्पण ने प्रदेश की लोक संस्कृति को न सिर्फ संरक्षित किया, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया है। पद्मश्री के बाद अब संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

कला और संस्कृति किसी भी प्रदेश की आत्मा होती है। अनूप जी जैसे कलाकार हमारी उस आत्मा को स्वर और लय देते हैं। उनका यह सम्मान समूचे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का सम्मान है। राज्य शासन की ओर से पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए ओपी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इसी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को विश्व पटल पर ऊंचाइयां दें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें