धरमजयगढ़-कापू घाट में ब्रेक फेल होने से दर्दनाक हादसा, वाहन में फंसा चालक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर स्थित घाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कापू से धरमजयगढ़ की ओर आ रहा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन घाट में दुर्घटना का शिकार हो गया।

*वाहन में चार लोगों के सवार होने की जानकारी*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों की मदद का प्रयास किया।

*चालक वाहन में बुरी तरह फंसा, राहत कार्य जारी*

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि समाचार लिखे जाने तक चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ हैं । स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से उसे बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे में हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना के बाद घाट मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हैं ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें