रायगढ़ :- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने असम के जोरहाट में हुए AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच वीर सपूतोंb के शहीद होने पर शोक जताया है। समाचार को अत्यंत हृदय विदारक और पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने कहा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। राष्ट्र सदैव उनके शौर्य और समर्पण का ऋणी रहेगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भारत माता के इन सपूतों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।









