स्वर्गीय श्री वशिष्ठ यादव की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प के साथ शरबत वितरण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़,14 जून। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री वशिष्ठ यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारजनों के सहयोग से सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ पर श्रद्धापूर्वक शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी परिवारजनों एवं इष्टजनों ने स्वर्गीय श्री यादव के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा समाज और परिवार के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि उनके पिताश्री ने सदैव सेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और जरूरतमंदों की सेवा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कांग्रेसजनों, मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

पुण्यतिथि के अवसर पर राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवाभावी कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे स्वर्गीय श्री यादव की स्मृति को समर्पित एक सकारात्मक सार्थक पहल बताया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्री वशिष्ठ यादव के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय,संजय अग्रवाल,,विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,दुर्गेश शर्मा, दीपक सिंह,दीपक अग्रवाल,दुर्गेश यादव,प्रदीप पांडा,आकाश समुन्द्रे,दीपक बलिहार,शुक्लाम्बर भट्ट,दीपक भट्ट,सोनू पुरोहित,वैभव चौबे, नन्हू यादव,भान शर्मा सहित अन्य समाज सेवी शामिल रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें