स्वदेशी ताकत का नया शौर्य: DRDO के LRLACM परीक्षण से और मजबूत हुआ आत्मनिर्भर भारत, वैज्ञानिकों को ओपी चौधरी ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़:- स्वदेशी ताकत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई उड़ान देते हुए DRDO द्वारा लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल LRLACM का सफल परीक्षण किए जाने पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा इस तकनीकी सफलता ने एक बार फिर भारत की सामरिक शक्ति, वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं को पूरी दुनिया के सामने सिद्ध कर दिया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परीक्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्वदेशी तकनीक से विकसित LRLACM मिसाइल की सफलता हमारे वैज्ञानिकों की दक्षता, अथक परिश्रम और उन्नत अनुसंधान क्षमताओं का साकार प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत अब आयात पर निर्भर नहीं रहा। ब्रह्मोस, तेजस, INS विक्रांत के बाद LRLACM की यह सफलता यह दर्शाती है कि भारत की रक्षा वैज्ञानिक शक्ति अब विश्व स्तरीय हो चुकी है। यह मिसाइल न केवल हमारी सीमा सुरक्षा को और मजबूत करेगी, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सामरिक प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाई देगी। ओ.पी. चौधरी ने DRDO के समस्त वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भी अपने वीर जवानों और वैज्ञानिकों पर गर्व करती है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर “विकसित भारत @2047” और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान देती रहेगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें