खेती काम करने के बाद एक साथ बैठकर मार रहे थे गप्पे, तभी बिजली गिरी, एक कि मौत चार घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के कुकनार थानाक्षेत्र का धुररास गांव के देवनाथ पारा में गाज गिरने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई जबकि चार अन्य युवक घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

दोपहर 3 बजे देवनाथ पारा के पांच युवक उमेश बघेल, मंगला बघेल, आशाराम बघेल, अजय नाग और आयता बघेल खेती – किसानी का काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। पांचों युवक एक इमली पेड़ के नीचे आकर बारिश से बचने की कोशिश की तभी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गजर होने लगी। फिर अचानक देखते ही देखते बिजली गिरी जिससे चारो युवक घायल हो गए। उसके बाद आनन – फानन में पांचों युवकों को छिंदगढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन वहां इलाज नही होने पर ज्यादा घायल युवक अजय नाग को छिंदगढ़ रैफर किया गया। लेकिन रास्ते मे ही युवक अजय नाग उम्र 18 साल की मौत हो गई। बाकी चार युवकों का इलाज छिंदगढ़ अस्पताल में चल रहा है जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति ठीक बता रहे है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें