बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बिलासपुर*

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वर्तमान कार्यकाल की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में भव्य ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। “2 साल बेमिसाल , तीसरा साल बनेगा नई मिसाल” के दूरदर्शी संकल्प के साथ आयोजित इस महासम्मेलन में समूचे छत्तीसगढ़ राज्य से हजारों की संख्या में सराफा व्यापारी “बिलासपुर चलो…” के आह्वान पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं समस्त क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी सहित बड़ी संख्या में सराफा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

*स्वर्णकला बोर्ड एवं व्यापारी हित पर चर्चा*

कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने उद्बोधन से शुरू किया। छत्तीसगढ़ शासन को जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की भूमि आबंटन हेतु आभार व्यक्त करते हुए श्री सोनी ने जल्द ही इसे क्रियान्वित करने की बात कही गई। इसके साथ ही बिलासपुर में भी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क व स्थानीय कारीगरों के संरक्षण और पारंपरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वर्णकला बोर्ड’ के तत्काल गठन की मांग की। इस पर मंच में आसीन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की फाइल तत्काल निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को आगे बढ़ाने की बात कही।

 

*कानूनी सरलीकरण की मांग*

धारा 317 BNS / 411 IPC के दुरुपयोग को रोकने और सराफा व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु नियमों के सरलीकरण पर विस्तृत चर्चा होने के बाद उप मुख्यमंत्री व *गृहमंत्री विजय शर्मा* ने धारा 317 से जुड़े व्यापारियों के परेशानियों पर आज ही इस विषय में विभाग से चर्चा करने की बात कही हैं,जिससे सराफा व्यापारियों को व्यापार करने में किसी तरह की दिक्कत ना हो।

 

*वरिष्ठों व सराफा की सभी इकाइयों का हुआ सम्मान*

कार्यक्रम में सराफा रत्न से संस्थापकों, पूर्व अध्यक्षों तथा सक्रिय वरिष्ठ सदस्यों सहित सभी जिले के इकाइयों का सम्मान किया गया।

इसी सत्र में BIS एवं GST के शीर्ष अधिकारियों द्वारा एक विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया, जिसमें नए नियमों, हॉलमार्किंग और टैक्स प्रक्रियाओं के संबंध में व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

 

*शहर विकास के लिए हर संभव प्रयास- तोखन साहू*

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच से समय निकालकर सम्मेलन के समापन अवसर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सराफा एसोसिएशन का यह तीसरा साल बेमिसाल होने वाला हैं। सराफा के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने जिस तरह से सराफा व्यापारियों को एकजुट किया हैं वह काफी सकारात्मक हैं। बिलासपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम में देरी हुआ लेकिन एसोसिएशन को किए अपने वादे को पूरा करने पहुंच गया।

 

*रक्तदान शिविर का आयोजन*

सराफा महासम्मेलन के इस आयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस शिविर में 50 यूनिट से अधिक ब्लड आज इकट्ठा किया गया जिसे जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।

 

*आयोजक एवं सहयोगी इकाइयाँ*

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह, सचिव दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी और कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही। प्रांतीय टीम से प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, प्रदेश सचिव प्रकाश गोलछा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रदीप घोरपड़े (चेयरमैन), संजय कुमार कानूनगो, उत्तम चंद भंडारी, मदन अग्रवाल, राजू डुग्गड, राजेश सोनी, सुनील सोनी और मीडिया प्रभारी आलोक सोनी ने पूरे कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन किया। अंत में सभी आगंतुक अतिथियों एवं आभार प्रदर्शन के साथ इस ऐतिहासिक महासम्मेलन का समापन हुआ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें