पंजाब में रविवार को लगा लॉक डाउन, नाईट कर्फ्यू 1 घंटे और बड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब में अब रविवार को पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा और अब नाईट कर्फ्यू रात के 9 बजे की जगह अब एक घंटा पहले यानी कि रात्रि के 8 बजे ही लगा दिया जाएगा। इसके इलावा सभी प्रकार के कोचिंग सेंटर, जिमखाने, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व आइलेट्स सेंटर को पूरी तरह से बंद करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 20 से ज़्यादा लोग शादियों में व अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकते है। बसों में भी क्षमता से आधी सवारियों को ही बिठाने की इजाज़त है। हालांकि मोहाली में बुधवार के दिन लॉक डाउन लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह सभी फैसले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में लिए गए है जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें