हिमाचल: लाहुल स्पिती जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी की वजह से जिले से संपर्क भी टूट गया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस मौसम की सबसे भारी बर्फबारी है जिसकी वजह से पहाड़ों पर एवलॉंच का खतरा भी बढ़ चुका है।









