कटरा (जम्मू): पंजाबी गायक गुरदास मान जब माँ वैष्णों देवी के दरबार के दर्शनों के लिए माँ के भवन में पहुंचे तो वो माँ के गुणगान के वक़्त खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए जिसे देख कर गुरदास मान की भेटों को सुनने वाले श्रद्धालु खुद भी भावुक हो गए और उनकी आँखों से श्रद्धा के आंसू छलक पड़े। गुरदास मान ने माँ के चरणों में अपनी आवाज़ के माध्यम से माँ भगवती का ऐसा गुणगान किया कि एक पल लिए लोग उनकी भेटों में खो गए। गौरतलब है कि नवरात्रों के इन पावन दिनों में देश के कोने कोने से ज़्यादा से ज़्यादा भगत माँ के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंच रहें हैं और इस बार गुरदास मान भी मां के दरबार में अपनी हाज़री लगाने के लिए पहुंचे हुए थे और जब उन्हें माँ के भवन में गाने का मौका मिला तो वो माता के गुणगान के वक़्त अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए।









