यहां बाढ़ ने मचाही तमाही, अब तक 99 लोगांे की हो चुकी है मौत, मौत पर उठ रहे सवाल…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन का बाढ़ से बुरा हाल है। मध्य चीन में हो रही लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। कम से कम पांच लोग अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस बात की जानकारी चीनी अधिकारियों ने दी है।

बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित हेनान प्रदेश की सरकार ने कहा कि 6.7 लाख लोगों को रेस्क्यू किया गया है और करीब 9.2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बाताया है कि कुछ इलाकों में पानी कम हो गया है लेकिन अधिकतर इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सरकार की ओर से राहत और सफाई के प्रयास जारी हैं।

मौत का आंकड़ा छिपा रहा चीन?
20 जुलाई को हेनान प्रदेश की राजधानी झेंग्झौ शहर में रिकॉर्ड बारिश हुई थी। बाढ़ की वजह से झेंग्झौ के कई प्रमुख रास्ते और सबवे टनल्स डूब गए थे। चीनी मीडिया के मुताबिक़ झेंग्झौ में पिछले 60 सालों से इतनी बारिश नहीं हुई है। भारी बारिश के कारण हाल के दिनों में सैंकड़ों ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द किए गए हैं।
मध्य चीन में आए तूफान और भारी बारिश की वजह से मरने वालों की संख्या को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट मुताबिक़ झेंग्झौ के एक सुरंग में 200 से अधिक गाड़ियां मलबे के रूप में मिली थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या गाड़ियों में सवार लोग वक्त रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंच पाए थे या नहीं। इस तरह की कई और रिपोर्ट्स आ रही हैं।

हेनान में इतनी बारिश क्यों?
चीन के मौसम विभाग ने हेनान में हुई भारी बारिश के पीछे कई कारण गिनाए हैं। इनमें से वायुमंडलीय दबाव, संभावित तूफ़ान और उस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को प्रमुख कारण बताया है। बताया गया है कि जुलाई मध्य में हेनान सबट्रॉपिकल हाई पर था जिसके कारण भारी बारिश हुई है। दक्षिण-पूर्व चीन के फुजियान प्रदेश में आने वाले तूफान ‘यन्हुआ’ के साथ, जलवाष्प भारी मात्रा में हेनान प्रदेश को पहुंची, जिसके कारण अप्रत्याशित बारिश हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें