फूलों से सजा सुहागरात का बिस्तर देखकर बोली दुल्हन- सोएंगे कहा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादियां सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लिए नहीं बल्कि उनके परिवार वालों के लिए भी बेहद खास होती है। शादियों में सभी लोग एक साथ आकर तैयारियां करते हैं और एन्जॉय करते हैं। शादियों में दूल्हा-दुल्हन के लिए सबसे खास मौका होता है सुहागरात का। जब दूल्हा-दुल्हन एक साथ अपनी पहली रात बिताते हैं। आज-कल सुहागरात के मौके पर दोस्त और रिश्तेदार बिस्तर को फूलों से सजा देते हैं। ताकि जोड़े को पसंद आए. ऐसा ही एक वाकया इन दिनें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सुहागरात के बिस्तर को देखकर दुल्हन ने कुछ ऐसा कह दिया कि सब लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं।

दरअसल जैसे ही दुल्हन को उसकी सुहागरात का बिस्तर दिखाया जाता है तो वह बहुत खुश होती है, लेकिन पूरे बिस्तर पर फूले बिखरे देखकर दुल्हन कहती है- लेकिन सोएंगे कहा? दुल्हन का यह मासूम सवाल सुनकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। लोग दुल्हन की मासूमियत का मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो में दिख रही दुल्हन हैं डॉ. उपासना वोहरा। दिलचस्प बात यह है कि वह अभिनेता विक्की कौशल और सनी कौशल की रिश्तेदार हैं। उनके द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वे युगल को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग इस वीडियो को देखकर कमेंट कर रहे हैं- “नींद इम्पोर्टेंट है बाबू”

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें