ऐसा क्या हुआ कि शादी के सात फेरों के बाद दुल्हन छत कूदकर भागी, जारिए क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाचार दूत डेस्क। मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाले भिंडे जिले में अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के सात फेरे लेने के बाद छत कूदकर भाग रही दुल्हन को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा। पूछताछ में दुल्हन से जो बताया सुने सुनकर पुलिस भी एक बारगी आवाक रह गई। वह एक लुटेरी दुल्हन निकली जिसने पैसे लेकर शादी की थी।

दरअसल, यह मामला भिंड जिले के गोरमी इलाके का है। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कचनाव में सोनू जैन नामक दिव्यांग की शादी उसके परिचित उदल खटीक ने तय कराई, इसके बदले उसने सोनू से 90 हजार रुपये लिए।

इसी बीच अचानक मंगलवार को उदल महिला को लेकर सोनू के घर पहुंच गया। महिला अनीता के साथ अरुण और जितेंद्र नामक दो और लोग पहुंच गए। यहां उदल ने सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने करवाई, सात फेरे भी लिए गए। मंगलसूत्र पहनाया गया, मांग भरी गई।

इसके बाद रात में ही सोनू के घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। जब सब अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए तो रात के समय दुल्हन ने कुछ तबीयत खराब होने का बहाना किया और छत के रास्ते से पीछे कूदकर भाग गई, गश्त कर रही पुलिस ने महिला को टोका तो पूरा मामला निकलकर सामने आ गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला सहित दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। ठगी के शिकार सोनू जैन ने गोरमी थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सोनू जैन की शिकायत पर पुलिस ने उदल, जीतेंद्र, अरुण और अनीता समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें