शख्स के हाथ लगा राजा की मुहर वाला सिक्का, कीमत है करोड़ों रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कई बार ऐसा होता है जब लोगों को दुर्लभ सिक्के मिल जाते हैं। इन सिक्कों की कीमत इतनी लग जाती है कि सिक्का पाने वाला मालामाल हो जाता है। हालांकि ब्रिटेन में मिले एक दुर्लभ सिक्के की कहानी अलग थोड़ा अलग है इसके बावजूद भी यह सिक्का काफी महंगा बिकेगा।

एक शख्स के हाथ ऐसा दुर्लभ सिक्का लगा है जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। यह सिक्का ब्रिटेन स्थित विल्टशायर और हैम्पशायर बॉर्डर पर वेस्ट डीन में मेटल डिटेक्टर की मदद से खोजा गया। जानकारी के मुताबिक यह सिक्का 30 पेंस का है।

दरअसल, ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिक्का पिछले साल मार्च में मिला था। नीलामी में यह लगभग 200,000 पाउंड यानी करीब दो करोड़ रुपए में बिक सकता है। सिक्के का वजन 4.82 ग्राम है जबकि सिक्के का व्यास एक इंच से भी कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिक्का वेस्ट सैक्सन के राजा एक्गबर्ट के समय में रेत में फंस गया था। दिलचस्प बात ये है कि सिक्के को खोजने वाला शख्स पिछले 8 साल से खजाने की तलाश कर रहा था। सिक्के की तलाश में वह विल्टशायर और हैम्पशायर बॉर्डर पर कई सालों से घूम रहा था। एक दिन अचानक मेटल डिटेक्टर के साथ घूमते हुए उसे एक जगह पर मेटल डिटेक्टर में इंडिकेटर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने उस जगह की खुदाई की जहां यह सिक्का मिला। कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून 2021 में सिक्के की जांच की गई थी, जिसमें पाया गया कि यह ‘शुद्ध सोने’ से बना है जबकि इसमें बेहद थोड़ी मात्रा में चांदी और तांबा भी मौजूद है। इसकी नीलामी 8 सितंबर को होगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें