प्रेमी जोड़ों की हरकतों से परेशान सोसाइटी के लोग, लगाया ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई के बोरीवली इलाके में प्रेमी जोड़ों से परेशान सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी के निवासियों ने अपनी सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के बाद से सोसाइटी के लोगों ने शाम 5 बजे से देर शाम तक बाइक और कारों में प्रेमी जोड़ों को अंतरंग होते देखा। इस मामले पर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इन हरकतों से यहां के बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए हमलोगों ने सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है और इस कदम से प्रेमी  जोड़ों की संख्या कम हुई हैं।

सोसाइटी के लोगों ने आगे कहा कि हम जोड़ों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनके गलत कामों से हमें समस्या है। यह समाज पर बुरा असर डालता है। लोगों ने कहा कि प्रारंभ में हमलोगों ने जोड़ों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब यह एक नियमित स्थान बन गया तो हमें इस तरह का कदम उठाना पड़ा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें