युवती के साथ अनाचार के आरोपी पकड़ाए, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन की जब्त, रिमांड पर भेजे गए आरोपीगण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. कामकाजी युवती से गत 27 जुलाई को दुष्कर्म कर फरार होने वाले आरोपी प्रकाश एक्का तथा उसके सहयोगी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी से घर जा रही युवती को रास्ते पर प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का उसके साथी मदन चौहान बोलेरो वाहन से घर छोड़ देना कहकर वाहन में बिठाये और घर न छोड़कर उसे जंगल की ओर ले गये। जहां आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिसके बाद युवती को उसके घर के बाहर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पीड़िता द्वारा 29 जुलाई को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराने पर आरोपी प्रकाश एक्का एवं उसके साथी पर धारा 376,506,34 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा थाना प्रभारी घरघोड़ा को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया, जिस पर घरघोड़ा पुलिस लगातार आरोपियों के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था जिससे आरोपीगण अन्यत्र फरार होने में नाकामयाब रहे और उन्हे आज धर दबोचा गया।

 

आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का उम्र 26 वर्ष एवं उसके साथी मदन चौहान उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा अपना जुर्म कबूल किये हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो क्र. सीजी-13-ए.एफ.-0975 को जप्त कर आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंदनसिंह नेताम, आरक्षक नंदु पैंकरा, नरेन्द्र पैंकरा, विरेन्द्र भगत की विशेष भूमिका रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें